IMG 20241023 101608 1 गर्मी का सितम इस दिन से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान गिरा है। हालांकि यह बदलाव कुछ दिन का ही है। आने वाले दिनों में तेज गर्मी का सितम शुरू होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 18 मार्च से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 20 मार्च तक राजस्थान के अनेक जिलों में बादल छाने, हल्की बारिश, तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में कमी रहेगी। राजस्थान में पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 23 मार्च के बाद फिर से गर्मी सताएगी।


Share This News