ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
SAVE 20260317 203324 scaled केवल एक रुपया और नारियल में हुई शादी, विवाह बना मिसाल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के दो परिवारों ने सादगी और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। बीकानेर के शिवबाड़ी क्षेत्र निवासी मुकेश धोलपुरिया, सुपुत्र सोहन लाल जी धोलपुरिया, का विवाह अनीता, सुपुत्री रमेश जी कानखेड़िया, के साथ 14 मार्च 2026 को विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुआ। परिवारजन एवं समाज के लोगों की उपस्थिति में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संस्कार सम्पन्न किए गए। इस विवाह की विशेष बात यह रही कि दोनों पक्षों ने दहेज प्रथा से पूर्णतः दूर रहते हुए केवल एक रुपया और नारियल को प्रतीकात्मक रूप में स्वीकार कर वैवाहिक संबंध स्थापित किया। सादगी और सामाजिक जागरूकता से सम्पन्न इस पहल को समाज में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

समाजजनों के अनुसार रेगर समाज में इस प्रकार की यह पहली शादी मानी जा रही है, जिसमें अत्यंत सादगी और मर्यादा के साथ विवाह सम्पन्न किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, केंद्रीय मंत्री के निजी सहायक तेजाराम मेघवाल, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, दौलत सहारण, विनोद धवल, देवेंद्र तंवर ने वर वधु को आशीर्वाद देकर सराहना की।


Share This News