ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260316 211935 धर्मयात्रा : सर्वसमाज नारी शक्ति हुई एकत्र, धर्मयात्रा में शामिल होने का किया आह्वान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। पीढिय़ों को मिले तिथियों का ज्ञान, संस्कृति व परम्पराओं को संरक्षित करना हमारा दायित्व : महावीर रांका
बीकानेर। बीकानेर शहर पूर्ण रूप से भगवा रंग में दिखने लगा है और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष की तैयारियां भव्यता के साथ नजर आ रही है। गली, चौक, मोहल्ले और शहर के मुख्य सर्किल सहित अनेक प्रमुख स्थानों को ध्वज पताकाओं से, फरियों से सजाया गया है। तैयारियों के इसी क्रम में सर्किट हाउस के पास स्थित पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में सर्वसमाज की नारी शक्ति के साथ सभा आयोजित की गई। उक्त सभा में नववर्ष समारोह समिति के अध्यक्ष गणेशमल बोथरा, संघ चालक टेकचन्द बरडिय़ा, चम्पालाल गेदर, पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका, चंद्रेश हर्ष, ओम राजपुरोहित एवं युधिष्ठर सिंह भाटी मंचासीन रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष गणेश बोथरा ने कहा कि एकजुटता और सकारात्मकता के साथ हिन्दू नववर्ष का आगाज करें। हमारी पीढिय़ों को बताएं कि नववर्ष दिसम्बर में नहीं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि जिस तिथि को प्रभु राम का राज्याभिषेक हुआ है वह तिथि सामान्य हो नहीं सकती। इसलिए नववर्ष हमें चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को ही मनाना चाहिए।

संघ चालक टेकचन्द बरडिय़ा ने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं-बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए 19 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली धर्मयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।

गौरीशंकर देवड़ा ने बताया कि सभा में भारती अरोड़ा, प्रोमिला गौतम, उपासना जैन, राजश्री कच्छावा, पूर्व पार्षद विमला गहलोत, किरण शर्मा, पूजा देवड़ा, इंदिरा व्यास, सुनीता हटीला सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में शंभु गहलोत, नरेन्द्र चंचल, शंकर सिंह राजपुरोहित, लक्की पंवार, नरपत सिंह भाटी, घनश्याम जाजड़ा, विशाल चौपड़ा, नरेन्द्र भादाणी, दाऊलाल छंगाणी, सुनील मिढ्ढा, रामकिशन बजाज, महेन्द्र सुगंध, राजेन्द्र व्यास, अमर खंडेलवाल, अमनदीप बिश्नोई, ओम नायक की सहभागिता रही।


Share This News