ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 राजस्थान में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी अघोषित रोक! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में भी युद्ध की छाया का असर दिखने लगा है। अमेरिका और ईरान इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर फिलहाल अघोषित रोक लगा दी है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनियों ने एलपीजी एजेंसियों को मैसेज भेजकर कॉमर्शियल सिलेंडरों के नए ऑर्डर नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। एजेंसियों को फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है।

देर रात जारी इन निर्देशों के बाद कई एलपीजी एजेंसियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की डिलीवरी रोक दी है। कंपनियों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में घरेलू उपयोग के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। इसी वजह से फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की नई बुकिंग नहीं ली जा रही है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई सीमित होने का सीधा असर औद्योगिक इकाइयों, रेस्टोरेंट और होटलों पर पड़ सकता है। इसके अलावा प्रदेश में शादी-समारोह का सीजन शुरू होने के कारण बड़े आयोजनों में खाना बनाने के लिए गैस की कमी भी महसूस हो सकती है। हालांकि तेल कंपनियां अभी स्थिति को सामान्य बता रही हैं, लेकिन एलपीजी डीलर्स को अगले आदेश तक कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन ने दी जानकारी
राजस्थान एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार एलपीजी गैस की सप्लाई में घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देने के लिए कहा गया है। इसी कारण एजेंसियों को फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की नई बुकिंग लेने से मना कर दिया गया


Share This News