ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का निर्णय, अब इतने दिन में होगी बुकिंग Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट  केंद्र सरकार ने सोमवार को एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बुकिंग के समय को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच तरह-तरह की अफवाहों की वजह से एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी की जानकारी मिल रही है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है।

सरकार के इस फैसले से अब कोई भी ग्राहक 25 दिनों से पहले नया एलपीजी सिलेंडर बुक नहीं कर पाएगा। मान लीजिए, आपने 1 मार्च को सिलेंडर बुक किया था। पुराने नियमों के मुताबिक आप 22 मार्च को नया सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन नए नियमों के मुताबिक अब आप 26 मार्च को ही नया सिलेंडर बुक कर पाएंगे। ये नया नियम मौजूदा हालातों को देखते हुए लिया गया है। एक बार स्थिति सामान्य होने पर पुराना नियम फिर से लागू किया जा सकता है। सरकार के साथ-साथ तमाम तेल और गैस कंपनियां अपने ग्राहकों को सूचना दे रही हैं कि देश में किसी भी तरह के ईंधन की कोई कमी नहीं है। देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस उपलब्ध है।


Share This News