





Thar पोस्ट न्यूज। इस चालू महीने से ही गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया कि राजस्थान में इस बार मार्च के दूसरे हफ्ते में ही जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इसी माह हीट वेव के भी आसार है।


विभाग ने बताया कि राजस्थान में रविवार को भीषण गर्मी का दौर देखने को मिला. जहां कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार, झुंझुनूं जिले के पिलानी में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.बाड़मेर में यह 40 डिग्री सेल्सियस रहा. इस तरह मार्च के महीने से तापमान में इतनी बढ़ोतरी ने सभी को चौंका दिया है. इससे हिसाब लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में गर्मी राजस्थान के लोगों का जीन दुश्वार कर सकती है. इसको लेकर अभी से ही लोगों की चिंताएं बढ़ी हुई है.।
बीकानेर व इन जिलों में इतना रहा तापमान
बीकानेर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 39.1 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.जोधपुर शहर में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री सेल्सियस और टोंक के वनस्थली व जोधपुर के फलौदी में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जयपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि श्रीगंगानगर और झुंझुनूं में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।