





Thar पोस्ट। एक विवाहिता के गायब होने का मामला दर्ज हुआ है। बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक विवाहिता ससुराल से पीहर जाने के लिए निकली, किंतु महिला का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परेशान पति ने पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। परिवादी सौरभी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी सिया 27 फरवरी को अपने ससुराल से पीहर हल्दिया जाने के लिए निकली थी। वह बीकानेर से करीब तीन बजे अवध एक्सप्रेस में सवार होकर रवाना हुई थी।





पति के अनुसार 28 फरवरी के बाद से ही पत्नी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। जब उसने ससुराल पक्ष से संपर्क किया तो वहां से भी जानकारी मिली कि उनकी बेटी घर नहीं पहुंची है। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।