ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260308 204410 “सोलर नारी” कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुल पावर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा नमस्ते भारत की ओर से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सोलर नारी” अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया। इस आयोजन के दौरान महिला समूहों द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर नमस्ते भारत की डायरेक्टर असमा नाज ने “सोलर नारी” प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल खासतौर पर उन महिलाओं के लिए है जो घर बैठे रोजगार या अतिरिक्त आय के अवसर तलाश रही हैं। उन्होंने बताया की इस अभियान से जुड़कर महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं, बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बना सकती हैं।

उन्होंने कहा कि “सोलर नारी” के माध्यम से महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का हिस्सा बन सकती हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा लगभग 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा सोलर सेक्टर में कई प्रकार के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ महिलाएं उठा सकती हैं।

उन्होंने आगे बताया कि “सोलर नारी” बुल पावर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा नमस्ते भारत का एक विशेष प्रोजेक्ट है, जिसके माध्यम से कोई भी गृहिणी सोलर क्षेत्र से जुड़कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है। इसके लिए महिलाओं को सोलर तकनीक, इंस्टॉलेशन प्रक्रिया, सोलर सिस्टम के कार्य करने की जानकारी और व्यवसाय से जुड़ी ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी, ताकि वे लोगों के घरों में सोलर सिस्टम लगवाने में मदद करते हुए अपनी आय अर्जित कर सकें।

इस अवसर पर बुल पावर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की प्रतिनिधि नेहा सिंह ने बताया कि नमस्ते भारत के साथ हुए इस सहयोग के माध्यम से कंपनी पूर्ण ईमानदारी और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ सोलर इंस्टॉलेशन के कार्य को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ने वाली महिलाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान की जाएगी और सोलर सिस्टम से संबंधित पूरी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में बुल पावर एनर्जी राजस्थान में कई सोलर प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रही है। साथ ही हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा घरेलु सोलर परियोजनाओं के लिए 17,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक सामान्य परिवार के लिए लगभग 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम पर्याप्त होता है, जिसे लगाने के बाद बिजली का बिल लगभग शून्य तक किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान मल्लिका साप्रा, शिवानी स्वामी, उर्मिला सिंह, कविता जैन, खुशबू, शैली दुग्गल, पूजा झवर, सुनेना वर्मा, हर्मीत, जया माथुर, कविता आर्य, कौशल्या तवर, निशू लांबा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं सभी ने इस अवसर पर अपनी अपनी बात रखी । सभी ने महिला दिवस के अवसर पर इस पहल का जोरदार स्वागत किया और “सोलर नारी” के पोस्टर का विमोचन भी किया ।

उपस्थित सभी लोगों ने बुल पावर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड तथा नमस्ते भारत के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी ने इस मुहिम की सफलता के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।


Share This News