IMG 20241023 101608 बीकानेर में यहां मिला व्यक्ति का शव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। एक बार फिर व्यक्ति का शव मिला है। बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ क्षेत्र के जियावाली किशनपुरा के पास खाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के भूरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। वहीं एक हाथ में घड़ी और दूसरे हाथ की उंगली में दो अंगूठियां भी मिली हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share This News