





Thar पोस्ट न्यूज। भारत मे पिछले कुछ दिनों से देश के राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिससे आम जनता में घबराहट व भ्रम की स्थिति है। कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। क्या तेल खत्म होने वाला है? इस गंभीर स्थिति पर देश की दिग्गज तेल कंपनियों हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।


HPCL और BPCL दोनों ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया है कि पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें पूरी तरह निराधार और गलत हैं। कंपनियों का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। कंपनियों ने नागरिकों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अफवाहों के चक्कर में आकर बेवजह पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। एक साथ हजारों लोग जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने के लिए पंपों पर पहुँचते हैं, तो वहां आर्टिफिशियल शॉर्टेज जैसी स्थिति पैदा हो जाती है, जिसे संभालना मुश्किल होता है। BPCL ने अपने बयान में कहा कि हम सभी ग्राहकों के लिए बिना किसी रुकावट के ईंधन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।