





Thar पोस्ट न्यूज। ईरान में देश भर में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं। इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी दी है। तेहरान में कई जगहों पर तेज धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। अब इजरायल में भी सायरन बज रहे हैं। संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है। इजरायल ने एक साथ कई बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान पर यह हमला किया है। इजरायल ने यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लगातार दी जा रही हमले की धमकियों के बीच किया है।





अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को कभी परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। 47 साल से हम देखते आ रहे हैं कि उन्होंने बहुत लोगों की हत्या की। अमेरिकी लोगों को भी मारा। ऑपरेशन मिडनाइट हैमर लांच कर दिया गया है। हमने ईरान के फोर्दो, इस्फहान पर हमला किया है। ईरान ने हमारे सारे ऑफर ठुकराये। ईरान पर हमला ही आखिरी विकल्प था। खामेनेई अब हथियार डालें या मौत का सामना करें।