ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
SAVE 20260227 223044 श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में बृज होली की धमाल कृष्ण- राधा ने खेली फूलों से होली, मयूर नृत्य ने मन मोहा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति द्वारा आज श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर परिसर में ठाकुर जी संग महारास एवं ” फूलों की होली “कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर तथा बाफना स्कूल के सहयोग से श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री गिरिराज लोक कला संस्थान गोवर्धन (मथुरा) के दीपक शर्मा एंड पार्टी के द्वारा ठाकुर जी संग महारास एवं फूलों की होली, बरसाने की लठ्ठमार होली, मयूर नृत्य, डांडिया रास, दान लीला आदि रंगारंग कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतितियां दी गई।

बीकानेर के सखीज ग्रुप की दीपिका प्रजापत,जया, निकिता, अक्षरा तथा दिशा ने ऐसो चटक मटक को ठाकुर तीनों लोकों में ना, पीछे से आयो नंदलाल मोहे रंग डाल गयो, शहर बीकाणो लागे सुहानो आदि भजन सुना कर मन मोह लिया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश आचार्य, भाजपा शहर महासचिव श्री मोहन जी सुराणा,सीओ सिटी अनुज डाल, बाफना स्कूल के वाइस प्रिंसिपल जीतेंद्र शर्मा ,पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा, गोसेवी श्रीभगवान अग्रवाल, कोतवाली थानाधिकारी सुनीता डाल, शिक्षा विद शिवाजी आचार्य ,नीलम शर्मा ,पार्षद किशोर आचार्य उपस्थित थे।

अतिथियों का स्वागत शिवचंद तिवारी,अशोक सोनी
विनोद महात्मा, अनिल सोनी,आजाद पुरोहित बजरंग लाल व्यास, मगन सोनी,चंद्रपाल, मुकेश जोशी कैलाश चंद्र छिपा ,शशिमोहन दरगड़ ,धीरज जैन, हरि प्रकाश सोनी, महेंद्र सोनी शिव प्रकाश सोनी प्रकाश ने किया।


Share This News