141f74453ac790fafc5cea7079cd3b6d बीकानेर : छात्रा की हत्या का मामला, कोलायत विधायक भाटी ने गृह मन्त्री से की बात, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी धरने पर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले में सीमांत इलाके रणजीतपुरा थाना इलाके में 8वीं की छात्रा से दरिंदगी-हत्या के बाद प्रत्येक व्यक्ति के मन मे आक्रोश है। हालांकि मृतका का शव लगभग 24 घंटे बाद बज्जू की मोर्चरी लाने पर तो लोग सहमत हो गए लेकिन मोर्चरी के आगे पड़ाव डाल दिया है। रणजीतपुरा (बज्जू) क्षेत्र में आठवीं कक्षा की मासूम छात्रा की हत्या की हृदयविदारक घटना को लेकर कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय और पूरे समाज को झकझोर देने वाली है। विधायक भाटी ने बताया कि मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में उन्होंने राजस्थान सरकार के गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से दूरभाष पर वार्ता कर घटना की त्वरित, निष्पक्ष और गहन जांच करवाने तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलवाने के लिए कहा है।

पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी भी धरनास्थल पर मौजूद है। देहात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, गणपतराम आदि भी मौके पर भाटी ने कहा, नाबालिग बच्ची के साथ हुए इस जघन्य अपराध ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हमारी मांग है कि इस घृणित कृत्य में संलिप्त सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए तथा पीड़ित परिवार की सभी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ ही भाटी ने ये भी कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता वो धरना जारी रखेंगे।

देहात व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे बज्जू धरना स्थल पर
बीकानेर के रणजीतपुरा में नाबालिग छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की अत्यंत हृदयविदारक एवं पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना के बाद क्षेत्र की जनता पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठी है।
धरना स्थल पर आज देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम एवं शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल पहुंचे।

सियाग ने कहा कि भाजपा की भजनलाल सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह विफल रही है, हालात इतने खराब है कि बच्चियां स्कूल जाने से डरने लगी हैं। सरकार नींद से जागो और दरिंदों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाओ।


Share This News