IMG 20260222 095936 बीकानेर: रातभर ग्रामीण छात्रा के शव के पास बैठे रहे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के रणजीतपुरा थाना इलाके में रातभर ग्रामीण छात्रा के शव के पास बैठे रहे। हालांकि देर रात तक एसपी कावेंद्र सागर ने मौके पर समझाइश भी की लेकिन लोगों की एक ही मांग है, कि पहले उस दरिंदे को पकड़कर लाओ, उसके बाद ही यहां से उठेंगे और शव उठाएंगे। इस बीच केंद्रीय मन्त्री अर्जुनराम मेघवाल ने जिला व पुलिस प्रशासन को आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। गांव वालों ने बताया कि 8वीं में पढ़ने वाली किशोरी के बोर्ड एग्जाम चल रहे थे। वह घर से लगभग 2 किमी सरकारी स्कूल तक पैदल जाती है। शनिवार को भी परीक्षा देने निकली लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल से फोन आया कि वह नहीं पहुंची है तो घरवालों ने तलाश शुरू की। रास्ते में नहर के पास उसका शव देख होश उड़ गए। जिस हालत में शव मिला उससे दुष्कर्म और हत्या की आशंका है।


Share This News