ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 बीकानेर के इस डाइग्नोस्टिक इमेजिंग सेंटर के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर शहर में आरजीएचएस के तहत पेश किए गए क्लैम में गड़बड़ी मिलने पर पवनपुरी स्थित डॉ. बोथरा डाइग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के खिलाफ जालसाजी को मुकदमा जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरजीएचएस योजना में एक सितंबर 24 से 15 सितंबर 25 तक प्रस्तुत क्लेमों की जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। मरीजों की आवश्यकता से अधिक जांचें कर दी गईं। एक ही परिवार के सभी सदस्यों को एचआईवी टेस्ट कर दिया गया। कम उम्र के मरीजों के आरए फैक्टर, इंफैक्शन, शूगर की जांचें लिखना।

मरीज के टी2 डीएम की शिकायत थी, जबकि उसके एचबी1एसी टेस्ट नॉर्मल पाया गया। ओपीडी स्लिप पर डॉक्टर के अलग-अलग साइन और मुहर मिली हैं। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है।

एसएचओ ने बताया कि परिवादी से पूरा रिकॉर्ड मंगवाया गया है। पीबीएम हॉस्पिटल के जिन डॉक्टरों के साइन और मुहर ओपीडी स्लिप पर हैं उन सभी से पूछताछ की जाएगी। दरअसल यह पूरा मामला साइन मिसमैच का बताया जा रहा है। आरजीएचएस की परियोजना निदेशक ने इसकी जांच कराई थी। पीबीएम हार्ट हॉस्पिटल और मेडिसिन के डॉक्टरों ने ओपीडी स्लिप पर अपने साइन की तस्दीक नहीं की।


Share This News