





Thar पोस्ट। राजस्थान के 13 जिलों में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बीकानेर संभाग, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। प्रदेश के 13 जिलों में आज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह से ही जयपुर समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा और घने बादल देखे गए। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप के कारण तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा।




