ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260215 114017 scaled आम आदमी पार्टी में इन्हें मिली जिम्मेदारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। आम आदमी पार्टी (AAP) संगठन को मजबूती देते हुए पार्टी ने मोहन सिंह राठौड़ को कार्यकारी जिला अध्यक्ष घोषित किया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
नवनियुक्त कार्यकारी जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि बीकानेर जिले में संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

इसी अवसर पर पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन विश्वेंद्र सिंह, कीर्ति पाठक एवं राजवीर माली द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “इंकलाब जिंदाबाद” और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए।

इस कार्यक्रम में प्रोफेसर सलवीर समेजा, राजेश जी, संजयपाल, उदय सिंह राठौड़, भरत सिंह, सलमान जुनेजा, समीर कोहरी, वाजिद कोहरी, अहमद खान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।


Share This News