





Thar पोस्ट न्यूज। वेलेंटाइन डे पर हापुड़ जिले में मेरठ रोड पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां हापुड़ नगर क्षेत्र के मेरठ रोड पर एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद सड़क के बीचों-बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। यहां पति, पत्नी और प्रेमी के बीच जमकर कहासुनी हुई। पति के साथ उसके परिजनों ने भी प्रेमी को पकड़ लिया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। बीच सड़क पर सभी लोग भिड़ गए और जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।





इस बीच घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और राहगीरों ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया। इस पूरी घटना के दौरान मेरठ रोड पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन गई। इसके बाद सभी को पुल से नीचे उतारते हुए स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली हापुड़ नगर की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। इस पूरी मारपीट की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर ली।