ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20260211 195345 scaled खेजड़ी बचाओ आंदोलन: मुकाम मेला खेजड़ी के नाम होगा, गलियों तक फैलेगा आंदोलन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खेजड़ी बचाने के लिये चल रहे आन्दोलन के तहत आज बीकानेर में प्रेस वार्ता हुई। इसमे संत समाज व वनप्रेमियों ने कहा कि यदि आन्दोलन को कुचलने के लिये अनैतिक तरीके अपनाएं तो परिणाम भुगतने पड़ेगें। विश्नोई धर्मशाला में संत सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि सरकार ने आन्दोलन को समाप्त करने के लिये जिस तरह का रास्ता अपना रही है, वो निन्दनीय है। इसके लिये सरकार व जिला प्रशासन समय रहते चेत जाएं। इस बार मुकाम का मेला खेजड़ी के नाम होगा। 17 फरवरी को आन्दोलन गली मोहल्लो तक फैल जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भागीरथ तेतरवाल ,पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई सहित आन्दोलन को समर्थन दे रहे अनेक अगुवा नेताओं को बेवजह तंग कर उनकी व्यवसायिक गतिविधियों को प्रभावित किया जा रहा है।

उनके प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। जो न्यायसंगत नहीं है। रेवन्यू सचिव की ओर से किसी प्रकार का पत्र नहीं भेजा गया। जिसके कारण ही यह आन्दोलन जारी रहेगा। संत भागीरथ शास्त्री ने कहा कि इस दफा मुकाम मेले में आव्हान किया जाएगा कि वनप्रेमी मुकाम धाम में धोक लगाकर बीकानेर महापड़ाव में शामिल हो। अगर ऐसा हो गया तो प्रशासन को संभालना मुश्किल होगा। समिति के संयोजक परसाराम विश्नोई ने स्पष्ट कहा कि अगर प्रताडऩा के दम पर आन्दोलन खत्म करवाने की सरकार की नीयत है तो कभी कामयाब नहीं होगी। पत्रकार वार्ता में रामगोपाल विश्नोई, सुभाष विश्नोई भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि रेवन्यू सचिव प्रदेशभर के सचिव जिला कलेक्टरों को यह आदेश दे दें कि अब खेजड़ी नहीं काटी जाएगी। हम इस प्रकार के आदेश के साथ ही धरना समाप्त कर देंगे। इसको लेकर हमने शपथ पत्र सरकार को दे दिया है। अब सरकार हमें इस प्रकार का आदेश दे दें। जिस तरह बीकानेर के बरसिंहसर में टाटा कंपनी ने सोलर प्लांट लगा रखा है। अगर वैसा सभी कंपनियां करें तो किसी समाज को इस प्रकार के आन्दोलन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


Share This News