ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20241023 101608 1 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा सामूहिक भेंट 9 फरवरी को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आयोजित होने जा रहे पुष्करणा ओलंपिक सावे (सामूहिक विवाह) के अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल एवं उसके सदस्यों द्वारा एक अनुकरणीय सामाजिक पहल की जा रही है। इस अवसर पर वधु पक्ष की 108 परिवारों की बेटियों को सामूहिक रूप से उपयोगी घरेलू सामग्री एवं भेंट प्रदान की जाएगी।
भेंट वितरण कार्यक्रम दिनांक : 9 फरवरी 2026 समय : प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक स्थान : ममतांचल, बी.के. स्कूल के पास, जस्सूसर गेट के अंदर, बीकानेर वधु पक्ष को वितरित की जाने वाली सामग्री इस प्रकार रहेगी—
🔸 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा – साड़ी
🔸 बीकाजी समूह द्वारा – ₹2100 नकद एवं बीकाजी मिठाई-नमकीन गिफ्ट हैम्पर
🔸 कमल जी कल्ला द्वारा – कारपेट
🔸 जाखड़ ऑयल मिल द्वारा – मूंगफली तेल का डब्बा
🔸 त्रिशूल समूह द्वारा – डिटर्जेंट पाउडर एवं साबुन
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक समरसता, सेवा एवं मातृशक्ति के सम्मान की भावना को सुदृढ़ बल मिलता है।
राजस्थान वूल इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री कमल कल्ला ने कहा कि पुष्करणा ओलंपिक सावे जैसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, संस्कार और सहयोग की भावना मजबूत होती है। व्यापारिक संगठनों की भागीदारी से ऐसे सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा एवं व्यापक समर्थन प्राप्त होता है।
मंडल के सचिव श्री संजय जैन सांड ने कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने परस्पर प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मद्देनज़र वधुओं को सामूहिक भेंट देने का यह नवाचार प्रारंभ किया है, जो आने वाले समय में समाज के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।


Share This News