IMG 20241023 101608 1 सर्दी का असर इस दिन से घटेगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सर्दी अब अपने आखिरी दौर में है। एक सप्ताह में दिन का तापमान बढ़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और धूप तेज रही। हनुमानगढ़, बीकानेर ,श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, अजमेर और भीलवाड़ा सहित कई शहरों में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है। दिन में चटख तेज धूप के कारण ठंड का असर कम होगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।


Share This News