ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 1 बिजली बन्द रहेगी, इन इलाकों में असर ** दो हेल्प लाइन नंबर जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में शुक्रवार 06 फरवरी को प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक अनेक स्थानों पर बिजली बंद रहेगी। इन इलाकों में फीडर न 5 खारा रीको इण्ड एरिया का क्षेत्र। दोपहर 03:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक वाटर वर्कर्ट्स, पी.एच.ई.डी. एईन कार्यालय के पास का क्षेत्र। प्रातः 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बीछवाल गांव (ट्रांसपोर्ट नगर) का क्षेत्र।प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक हुसैनी मस्जिद के पास, रेलवे लाइन के पास, बड़ी जसोलायी, चौखुटी फ्लाईओवर के पास आदि का क्षेत्र। दोपहर 02:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक माणक की टाल के पास, साँसियों का मौहल्ला, विनोबा बस्ती, रानीसर बास, दारू गादम के पास आदि का क्षेत्र। प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक रामपुरा बस्ती गली नं. 1, 2, 3 चुन्नी लाल चक्की के आस पास का क्षेत्र।दोपहर 03:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक रामपुरा बस्ती गली न. 12 से 17 और आस पास का क्षेत्र शामिल है।

बीकेईएसएल ने जारी किए दो हेल्प लाइन नंबर

Thar पोस्ट न्यूज। सीईएससी राजस्थान ने बीकानेर शहर के उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए दो और हेल्प लाइन नम्बर जारी किए हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता बिजली सम्बन्धी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने कॉल लाइनों की संख्या 50 और बढ़ाकर 250 कर दी है।
सीईएससी राजस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने
मौजूदा हेल्प लाइन नंबर 0141-3532000 के अलावा अब दो नए हेल्प लाइन नम्बर 1912 और 18003301912 भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर उपभोक्ता सप्ताह में 24 घंटे किसी भी मोबाइल या लैंड लाइन नम्बर से बीकेईएसएल के क्षेत्र से बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते है। प्रवक्ता ने बताया कि *1912* नंबर पर आसानी कॉल की जा सकती है।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि दो टॉल फ्री नंबर 18002001912 पहले से ही कार्यरत हैं। अब चार हेल्प लाइन नम्बर की सुविधा उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतें दर्ज कराने में आसानी हो सकेगी.


Share This News