ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20260205 WA0176 मिट्टी के गणेश बनाएंगे, प्रकृति को हम बचाएंगे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा आज मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की यह चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित है, जो जीवन के सभी कष्टों और बाधाओं को दूर करने के लिए विशेष मानी जाती है। प्राचार्य राजीव द्विवेदी ने बीकाणा इकाई के सभी पदाधिकारियों का ओपरना पहनाकर स्वागत किया। महिला सहसंयोजिका श्वेता खत्री और कौशलेश गोस्वामी के अनुसार कनिष्ठ वर्ग में नंदिनी ने प्रथम और निरंजन सुथार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में लक्षिता सिंह ने प्रथम और रुबिया बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

पूजा सक्सेना ने बताया कि अर्पित, आयुष, सुहानी और चेष्टा के नेतृत्व में गणेश जी का चित्र बनाकर बच्चों ने चित्र प्रतियोगिता का नेतृत्व किया।

खुशबू चौधरी के अनुसार कले के द्वारा गणेश जी का निर्माण समयुक्ता के द्वारा किया गया और हर्षवर्धन के नेतृत्व में सभी बच्चों ने चार्ट से गणेश जी की पूजा का महत्व के बारे में जानकारी दी।

जानवी चौधरी ने बताया कि कृष्णा वर्मा के नेतृत्व में सभी बच्चों ने गणेश जी की कविताओं का वाचन किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।


Share This News