ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20260122 WA0013 मनरेगा बचाओ संग्राम’’ और पंचायतीराज चुनाव पर डोटासरा से सियाग ने की चर्चा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बिशनाराम सियाग ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे ‘‘मनरेगा बचाओ संग्राम’’ अभियान, निर्वाचन विभाग द्वारा चल रहे एसआईआर कार्य में फॉर्म न. 6,7,8 पर चर्चा, आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर जिला परिषद व पंचायत समितियों के पुनर्गठन पश्चात चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

सियाग ने डोटासरा को बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चौपालों का आयोजन चल रहा हैं। साथ ही कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लिखित पत्रों का वितरण कार्य भी जारी हैं।

डोटासरा से मुलाकात के दौरान शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत, एनएसयूआई श्रीकृष्ण गोदारा, जियाउर रहमान भी मौजूद रहें।


Share This News