Thar पोस्ट न्यूज। राजधानी जयपुर जे साथ ही नागौर में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 12 और 13 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। पर्यटन नगरी जैसलमेर जिले में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को अलवर, डीग, झालावाड़, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें चूरू और डीडवाना-कुचामन में शीतलहर का रेड अलर्ट रहेगा। केन्द्र के अनुसार आगामी सात दिन मौसम शुष्क रहेगा। घने से अतिघना कोहरा और अतिशीतलहर दर्ज की जाएगी।

शीतलहर को देखते हुए जयपुर जिले में समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में 5वीं तक के बच्चों का 13 जनवरी तक अवकाश बढ़ाया हैं। इस संबंध में आदेश कर दिए है।

जयपुर समेत 11 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं या स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

  • जयपुर: प्री-प्राइमरी से 5वीं तक 12 और 13 जनवरी को अवकाश, 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी पहले से घोषित
  • सीकर: 5वीं तक 17 जनवरी तक अवकाश, 6वीं से 12वीं तक स्कूल समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे
  • भरतपुर: 5वीं तक 12 और 13 जनवरी को अवकाश
  • डीग: कक्षा 1 से 8 तक 12 जनवरी को अवकाश
  • हनुमानगढ़: नर्सरी से 8वीं तक 12 जनवरी को अवकाश, 13 जनवरी को लोहड़ी की छुट्टी
  • जालोर: प्री-प्राइमरी से 5वीं तक 12 से 14 जनवरी तक अवकाश
  • नागौर: 5वीं तक 12 और 13 जनवरी को अवकाश
  • जैसलमेर: कक्षा 1 से 8 तक 14 जनवरी तक अवकाश
  • दौसा: कक्षा 1 से 8 तक 12 जनवरी को अवकाश, स्टाफ का समय यथावत
  • झुंझुनूं: कक्षा 1 से 8 तक 13 जनवरी तक अवकाश
  • बाड़मेर: 8वीं तक 12 जनवरी को अवकाश
  • अजमेर: प्री-प्राइमरी से 12वीं तक 17 जनवरी तक स्कूल समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे
  • बीकानेर: अगले आदेश तक स्कूल समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे, आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित