





Thar पोस्ट न्यूज। जयपुर मौसम केंद्र की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। फिर से सर्दी का सितम शुरू होगा। झुंझुनू, सीकर और बीकानेर व चुरू जिले के लिए 10 और 11 दिसंबर को कोल्डवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों में तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट होगी। कहीं-कहीं पर पारा जमाव बिंदु पर जा सकता है। 14 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। हालांकि उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने पर कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। शेखावाटी के फतेहपुर में 4 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। सुबह और रात के समय यहां तेज सर्दी रहती है। वहीं करीब एक महीने से दोपहर में भी तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। 2 से 3 दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहने के चलते शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच चुका था लेकिन अब प्रदेश के मौसम में एक बार फिर उतरी हवाएं सक्रिय होने वाली है। इस वजह से यहां पर एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू होगी




