ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 दिल्ली एनसीआर के साथ राजस्थान के इन जिलों की हवा भी सर्वाधिक दूषित Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दिल्ली के साथ ही राजस्थान के भी अनेक जिलों में एयर क्वालिटी सोमवार को और अधिक गिर गई। दिल्ली के कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 347 और 455 के बीच खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जो निवासियों के लिए खतरनाक स्थिति का संकेत है। दिल्ली के 39 निगरानी स्टेशनों में से 20 ने 400 से ऊपर एक्यूआई दर्ज किया, जिससे वे ‘गंभीर’ श्रेणी में आ गए। राजस्थान में हवा की सेहत गंभीर स्तर पर, टोंक में AQI 500, भिवाड़ी में 431, जयपुर 372 तक पहुंचा। श्रीगंगानगर में भी प्रदूषण से श्वसन रोगों का खतरा बढ़ा, बच्चों और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित।


Share This News