ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251122 153109 7 साल पुराने वादे को पूरा करने राजस्थान पहुंची फ्रांस की युवती ओलिविया Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दिल मे उलझी हुई बाद दिमाग को प्रभावित करती है शरीर को रोगी बना देती है। लेकिन फ्रांस की एक युवती ओलिविया ने सात साल पहले किये गए वादे को पूरा कर खुद को हल्का कर लिया है। राजस्थान के झुंझुनू के नवलगढ़ पहुंचने के बाद ओलिविया ने यहां आने का कारण बताते हुए कहा कि सात साल पहले अपने जन्मदिन पर वे एक टूर ग्रुप के साथ यहां ‘आशा का झरना’ संस्था में आई थीं। वहां एक स्पेशल बच्चे ने मुस्कुराते हुए उससे पेन मांगा था लेकिन उस दिन उनके बैग में एक भी पेन नहीं था। ओलिविया बताती हैं कि उस पल उनका दिल टूट गया था। वह बच्चे को उसकी मुस्कान के बदले कुछ नहीं दे सकती थीं। इसके लिए वो बहुत निराश थीं और फिर उन्होंने उसी पल तय कर लिया था कि एक दिन वापस आएंगी और उसकी इच्छा को पूरी करेंगी। अपने उसी वादे को निभाने के लिए ओलिविया यहां पहुंची है। इस बार वे किसी ग्रुप के साथ नहीं, बल्कि अकेले नवलगढ़ लौटीं और अपने साथ हाथ से बने रंग-बिरंगे खास पेन और नोटबुक भी लाईं, जिन्हें उन्होंने आशा का झरना स्कूल के बच्चों में बांटा। सामान देखकर बच्चों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। इसके बाद इस विदेशी मेहमान ने बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। 

बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का अपना अनुभव शेयर करते हुए ओलिविया ने बताया कि नवलगढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने सुबह श्री कृष्ण गौशाला में गायों की सेवा करके अपने जन्मदिन की शुरुआत की। वहां उन्होंने गायों को चारा खिलाया और कहा कि यहां उन्हें घर जैसा महसूस होता है, यहां की जमीन और गायों के बीच उन्हें रूहानी शांति मिलती है। इस पूरी यात्रा में उनके गाइड संदीप शर्मा, मोहसिन और विक्की ने उनके साथ थे।


Share This News