ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250527 111414 1 कैफे में पहुंची पुलिस, कोटगेट थाना पुलिस ने 7 जनों को राउंडअप किया Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में आज कोटगेट थाना पुलिस ने एक कैफे पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के चलते सात जनों को पूछताछ के लिये थाने ले आई है। खबरों के मुताबिक सीओ सिटी अजय डाल की अगुवाई में की गई रानी बाजार स्थित चार्ली कैफ़े में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राइवेट केबिनों पर रेड मारी। कैफ़े में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। कैफ़े के प्राइवेट केबिन में बाकायदा बेड लगाए हुए पाए गए, बाद में पुलिस ने मौके पर मौजूद सात लोगों को राउंडअप किया।

लड़कियों से पूछताछ जारी है। कार्रवाई सीओ सिटी अनुज डाल के निर्देशन में की गई। कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह शेखावत टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने कैफ़े में बनाए गए केबिनों को तत्काल हटवाया। सीओ सिटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि कैफ़े संचालक ध्यान रखें, किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और अन्य कैफ़े संचालकों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं।


Share This News