ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20251205 WA00151 आर्ट गैलेरी को ऊँट उत्सव कार्यक्रम श्रंखला में किया जाए Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ की आर्ट गैलेरी को ऊँट उत्सव कार्यक्रम श्रंखला में किया जाए शामिल :- पचीसिया। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संघ परिसर में स्थित बीकानेर के 500 सालों के इतिहास, बीकानेर की कला साहित्य, यहाँ के तीज त्योंहार, मेले, तालाब, बावड़ियां, रम्मतों तथा अनेक ऐसे पौराणिक छायाचित्रों को अपने अंदर समेटी हुई आर्ट गैलेरी को ऊँट उत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में शामिल करने की मांग की। कार्यक्रमों के लिए सुझाव व नवाचारों की जानकारी हेतु आये पर्यटन विभाग अधिकारी नेहा शेखावत व पवन शर्मा के समक्ष रखी | पचीसिया ने बताया कि 28 नवंबर को ऊँट उत्सव के सम्बन्ध में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग में भी बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा इस आर्ट गैलेरी को पर्यटकों हेतु आयोजित भ्रमण एवं दर्शन के कार्यक्रमों की श्रंखला में शामिल करने हेतु चर्चा की गई थी ताकि आने वाले पर्यटकों को एक ही छत के नीचे पूरे बीकानेर के दर्शन सुलभ हो सके |

बीकानेर जिला उद्योग संघ की इस आर्ट गैलेरी में बीकानेर के इतिहास को दर्शाने वाली ऐसी दुर्लभ तस्वीरों से सजाया गया है कि इसे मिनि पर्यटन केंद्र कहा जाए तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी | इस गैलेरी में दुर्लभ छायाचित्रों के साथ साथ विशेषज्ञ दस्तकार से हाथों से भी केवल बीकानेर ही नहीं भारत के आन बान और शान शख्शियतों की चित्रकारी करवाई गई है जो कि ऐतिहासिक परिदृश्य का एक अनुपम तथा अनूठा उदाहरण है साथ ही यह गैलेरी निश्चय ही आने वाले पर्यटकों के लिए बीकानेर को जानने समझने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी | इस अवसर पर दिलीप रंगा, रघुवीर झंवर आदि उपस्थित हुए |


Share This News