





Thar पोस्ट न्यूज। भाजपा ने बिहार की नई राजनीतिक परिस्थितियों में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मुख्य केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। उनके साथ दो वरिष्ठ नेताओं—केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति—को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

