ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251024 WA0014 scaled कलेक्टर-एसपी ने की एससी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष से मुलाकात Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और जिला पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सिंह सागर ने शुक्रवार सुबह राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम आयोग अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार नायक से सर्किट हाउस जाकर मुलाकात की।

इस दौरान श्री नायक ने कहा कि सरकार की पालनहार योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचे ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। साथ ही कहा कि बंधुआ मजदूर, एससी जाति के दूल्हे को घोड़े से उतारने जैसी घटनाएं ना हो।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि जिले में अंतिम छोर पर बैठे आमजन को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके औऱ उसकी समस्या का समाधान हो सके। इसको लेकर उनकी ओर से लगातार बॉर्डर इलाके में जाकर जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि दिव्यागों के लेकर भी मेडिकल कॉलेज स्तर पर जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया ताकि दिव्यांगों को सर्टिफिकेट लेने को लेकर इधर उधर भटकना ना पड़े।

आयोग अध्यक्ष से मुलाकात के दौरान अनुजा निगम परियोजना प्रबंधक श्रीमती कविता स्वामी, सहायक परियोजना प्रबंधक श्री वाजिद खान उपस्थित रहे।


Share This News