





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के जय व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार शिवबाड़ी इलाके में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खादिम खिदमतगार सोसायटी तथा असहाय सेवा संस्था की मदद से मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान नीरज पुत्र लोकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। कारणों का पता नहीं चल सका है।




