IMG 20241023 101608 2 30 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में 30 लाख रुपये की चोरी के मामले में दो जनोँ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने महाजन थानाधिकारी रामकेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने 15 अक्टूबर को अर्जनसर में हुई करीब 30 लाख रुपए के जेवरात और नकदी चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस जांच के दौरान मिले सुरागों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम आरोपियों तक पहुंची। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने वारदात करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद किए हैं।आरोपियों में से एक अर्जनसर निवासी है, जबकि दूसरा गंगानगर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। चोरी के लिए दोनों ने पहले इलाके की रेकी की थी। दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस ने उम्मीद जताई है कि आरोपी आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल की है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लाखों के जेवरात बरामद किए हैं।


Share This News