ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20251020 WA0041 केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ के जवानों के साथ मनाई दिवाली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दीप जलाए, मुंह करवाया मीठा, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को बीएसएफ जवानों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया। उन्होंने जवानों और उनके परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। श्री मेघवाल ने दीप प्रज्वलित किए। मिठाई खिलाकर जवानों का मुंह मीठा करवाया और फुलझडियां जलाकर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों के देश सेवा के जज्बे की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों ने अपने शौर्य से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जवान आपसी भाईचारा, प्रेम और अखंडता का संदेश देते हैं। इनके साथ त्यौहार मनाना गर्व की अनुभूति है। उन्होंने ‘वोकल फिर लोकल’ का संदेश देते हुए स्थानीय आर्टिजन, मिट्टी के दीपक बनाने वालों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि दीपावली हमारे जीवन में प्रकाश के महत्त्व को समझाने वाला त्यौहार है। उन्होंने कहा कि इस दिन जीवन में प्रकाश को प्रवेश की अनुमति दें। प्रकाश के प्रवेश से अंधेरा दूर होता है।
इस दौरान बीएसएफ के अधिकारी, जवान और श्री गुमान सिंह राजपुरोहित, श्री तेजाराम मेघवाल, श्री रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


Share This News