





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर, गंगाशहर। दिव्यांग सेवा संस्थान, बीकानेर में रविवार को आयोजित “दिवाली मेला कार्यक्रम” ने शहरवासियों के दिलों को छू लिया। मूक-बधिर बालक-बालिकाओं द्वारा बनाए गए दीपक, थालियाँ, मोमबत्तियाँ, पेंटिंग और सजावटी वस्तुओं की प्रदर्शनी में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।





संस्थान के संस्थापक जेठा राम ने बताया कि हमारे ये बच्चे अपने परिश्रम और कला से समाज को यह संदेश दे रहे हैं
कि दिव्यांगता कमजोरी नहीं, एक नई पहचान है।”
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
बच्चों ने देशभक्ति, लोकनृत्य और प्रेरणादायक नाटिकाओं के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया। अतिथियों ने बच्चों की कला और आत्मविश्वास की सराहना की तथा संस्थान के कार्यों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर “शिक्षा गोद योजना” के अंतर्गत प्रतिमाह आर्थिक सहयोग देने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया गया।
संस्थान को सरकार से कोई अनुदान नहीं मिलता
समाज और दानदाताओं के सहयोग से ही यह बच्चों की शिक्षा, प्रशिक्षण और पुनर्वास का कार्य कर रहा है।
शहर के लोगों ने संस्थान के बच्चों की बनाई वस्तुएँ खरीदकर न केवल सहयोग किया बल्कि यह संदेश दिया कि “दिवाली तभी सच्ची है जब हर घर में इन नन्हे हाथों के दीपक जलें।
कार्यक्रम में चंद्र कांता जी वर्मा सेवानिवृत्त व्याख्याता , गरिमा विजय, मिस मूमल 2023 कल्चर मोटिवेटर, सब मोनिका चौधरी, कार्यवाहक थानाधिकारी गंगाशहर थाना, रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना, सुनीता जी चावला, रामस्वरूप जी कुकणा, परमाराम जी कूकना, दीपक जी जोशी, महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र अध्यक्ष मनीषा जी डागा, सरिता जी बोथरा, नीलम जी दफ्तरी, संतोष जी नाहटा, ओमप्रकाश जी गोदारा, पार्षद भंवर लाल साहू, रोहिताश काँटियां अध्यापक, डॉ j k सकरवाल, सोहन लाल गोयल, चंपालाल जी डागा, आदिशक्ति फाउंडेशन कविता यादव, नीलम जोशी, डॉ. अंजना कोचर उपनिदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग), निर्मल जी बरडिया सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर गंगाशहर, एडवोकेट बजरंग जी छिपा, राजेंद्र जी इंनखिया व्याख्याता, गौरीशंकर जी जनागल, ऋतु जी गॉड, सुरेश जी बांदडा कोलायत, अमित जी वर्मा, गीगाराम जी बुगलिया, मांगीलाल जी कूकना बबलू, नारायण राम बारूपाल, गोपाल जी बारूपाल, प्रेम जी दुबे, सोनू जी त्रिपाठी, अमित जी वर्मा, एडवोकेट दयाराम कूकना, रोहित कुमार, मनीष कुमार, सुनील कुमार, कैलाश कड़ेला, आयुषी कोचर, शुभम बिस्सा, अम्बा राम, महेंद्र कुमार बारूपाल की उपस्थिति के साथ कार्यक्रम का संचालन डॉ अमित पुरोहित ने किया।