ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20251010 WA0029 scaled सिंगिंग कांटेस्ट में कलाकारों ने बिखेरे जलवे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अप्रतिम क्लब बीकानेर द्वारा आयोजित टॉप -3 सिंगिंग कांटेस्ट गुरुवार को टाउन हॉल में आयोजित किया गया! कार्यक्रमअध्यक्ष एन डी रंगा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया! भारत प्रकाश श्रीमाली, इं. दीपक बंसल, इं. अजय शर्मा इं. अजय ऐरन इं. गिरधर लाल मोदी आदि अतिथियों ने भी सहयोग प्रदान किया! कार्यक्रम समन्वयक ज्ञान गोस्वामी ने बताया किस सेमी फाइनल में तीन वर्गों में विजेता रहे अप्रतिम क्लब के प्रतिभागियों ने फिनाले व ग्रांड फिनाले में भाग लिया! विनर ट्रॉफी जीतकर सीमा सिंह प्रथम रही! प्रकाश करनानी द्वितीय तथा संजीव ऐरन तृतीय स्थान पर रहे! कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र हर्ष ने किया!

सेमी फाइनल व फाइनल के सभी विजेताओं को संस्था की ओर से मोमेंटो व भीखाराम चांदमल, टाइगर लौंगी मिर्च, आज्ञाराम आशाराम व न्यूट्रीटाट्स की ओर से गिफ्ट हैंपर भी प्रदान किए गए! कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों में डॉ रूपम गुप्ता के नृत्य को भरपूर तालियां मिलीं! एस.के. सरोज, दीपा व देवेंद्र सिंह के गायन को भी लोगों ने खूब सराहा!
कार्यक्रम अध्यक्ष संस्कृति कर्मी एन डी रंगा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए, ऐसे कार्यक्रमों की उपादेयता पर बल दिया! कार्यक्रम के अन्त में अयोध्या प्रसाद शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया! इं. रवि प्रकाश माथुर व अजय शर्मा जी ने रजिस्ट्रेशन व अन्य कार्यों में सहयोग प्रदान किया!


Share This News