ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20251010 WA0024 scaled बीकानेर में 3000 किलोग्राम 'खीचिए' सीज करवाए1330 किलोग्राम 'मावा' करवाया नष्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News


Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त के निर्देश अनुसार दीपावली के मद्देनजर 6 से 19 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि शुक्रवार को जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मैसर्स एस एंटरप्राइजेज, करनी इंडस्ट्रीयल एरिया में निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कारवाई की। फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान सादा एवं रंगीन बनाए हुए खीचिए प्लास्टिक के कट्टों में रखे थे। मौके पर 4 नमूने लिए गए तथा 120 कट्टों में रखे 3 हजार किलोग्राम खीचिए सीज किए गए।

खाद्य कारोबारकर्ता को खींचियों में 100 पीपीएम से अधिक कलर इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया और साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया गया।
डॉ. साध ने बताया कि फलोदी से आ रही पिकअप में मावा जब्त किया गया। दो दिन चली इस कार्यवाही में 7 नमूने लिए गए तथा शेष 1330 किलोग्राम मावे के मालिक के नहीं आने तथा गुणवत्ता में कमी के मध्यानजर मावे को आबादी से दूर जनहित में नष्ट करवाया गया। लिए गए नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा, भानू प्रताप सिंह, सुरेन्द्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल थे।


Share This News