ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20251008 003511 गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात राजस्थान के अजमेर हाईवे पर दूदू क्षेत्र के सावरदा पुलिया के पास गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में भीषण आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे हुई जब एक ट्रेलर ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई और सिलेंडर फटना शुरू हो गए। इस दौरान धमाकों की आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दीं और 200 मीटर तक सिलेंडर उछलते नजर आए। हादसे में अब तक 7 वाहन आग की चपेट में आ चुके हैं, और कई राहगीर घायल हुए हैं।

तेज धमाकों के चलते हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। घटनास्थल पर मोखमपुरा पुलिस और अग्निशमन दल मौजूद हैं, और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक को रोक दिया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व विधायक कैलाश वर्मा भी वहां पहुंचे।


Share This News