ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
motion photo 5432224041528949588 scaled बीकानेर पश्चिम विधायक ने किया महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का शुभारंभ Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने महिला अधिकारिता एवं जय भीम संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में गंगाशहर थाना में प्रारंभ महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का शुभारंभ मंगलवार को किया।
विधायक श्री व्यास ने कहा इस केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से पूर्णतः सशक्त होने तक काउंसलिंग, मार्गदर्शन सहयोग और संरक्षण संबंधी सेवाएं प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो घर परिवार और समाज सशक्त होगा।
समाज में संस्कारों की महत्ता बताते हुए उन्होंने बच्चों में अच्छे विचार डालने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त समाज की नींव है, महिलाओं की स्थिति में सुधार लाए बिना, समाज का कल्याण संभव नहीं है।
श्रीमती सुमन छाजेड़ ने महर्षि वाल्मीकि जंयती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण को समर्पित होकर कार्य कर रही है।
महिला अधिकारिता डॉ. अनुराधा सक्सेना ने महिलाओं से जुड़े कानूनों, अधिनियमों एवं विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र की आवश्यकताएं बताई।
उन्होंने महिला अपनी समस्याओं व पीड़ाओं को पुलिस से साझा करने में असमर्थ होती है। लेकिन केंद्र के माध्यम से वो बुनियादी आवश्यकताओं की जरूरतों को समझ कर, उसे काउसलिंग द्वारा हल करते हुए त्वरित कार्यवाही से घर बसाने की पहल की जाती है।
एसएचओ कविता पूनिया ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस एवं महिलाओं के बीच केंद्र एक कड़ी के रूप में कार्यरत रहेगा। जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान जय भीम संस्थान की कैलाश चांवरिया ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
इस दौरान गंगाशहर थानाधिकारी मोनिका, पीएसएसके, ओएससी स्टॉफ सहित महिला अधिकारिता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विधायक श्री व्यास ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को विश्वकर्मा काॅलोनी गली न. 2 हाईवे से मैन रोड से मदन जी सुथार के घर से कृष्णा विहार की सीमा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में इस सड़क के निर्माण पर 24 लाख रुपए व्यय होंगे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता से किया जाए। साथ ही समय सीमा का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से आमजन को आवागमन में सहूलियत होगी। विधायक ने कहा कि वर्तमान में बरसात का दौर खत्म होने के साथ ही सड़कों से जुड़े कार्यों में और गति लाई जाए। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक माॅनिटरिंग के लिए निर्देशित किया। श्री व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में बजट में की गई सभी घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाए। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा किशन चैधरी, जेपी व्यास, चोरूलाल सुथार, ओम कुमावत, अर्जुन कुमावत, लालचंद कुमावत और माणक लाल कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Share This News