ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20241023 101608 1 राजस्थान के 12 जिलों में मंगलवार को बारिश का अलर्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि कच्छ क्षेत्र के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है और वायुमंडल के निचले स्तरों में एक ट्रफ लाइन राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। इसके असर से मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां चल रही हैं। मंगलवार को मौसम केन्द्र ने 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अलवर, बीकानेर, बालोतरा, भरतपुर, बूंदी, चित्तौडगढ़, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़, झालावाड़, खैरथल तिजारा, नागौर, राजसमंद, सीकर, श्रीगंगानगर में बारिश के आसार है। हनुमानगढ़ (श्रीगंगानगर) में सोमवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। इससे गर्मी का असर कम हुआ। शहरों में 10 डिग्री तक दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। 15 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे चला गया।


Share This News