ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 बीकानेर : ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना लालगढ़ अंडरब्रिज के पास की हे। जहां तड़के तीन बजे के आसपास ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो गयी।
वहां मौके पर शव क्षत-विक्षत हालात में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


Share This News