ताजा खबरे
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदले
IMG 20250924 WA0023 बीकानेर: 81वें वर्ष में मुनीमजी की कोटडी में शारदीय नवरात्रा पर अखंड कीर्तन जारी Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। स्थानीय गोकुल सर्कल नत्थूसर गेट के बाहर मुनीम जी की कोटडी में शारदीय नवरात्रा पर 1 अक्टूबर तक अखंड हरि कीर्तन अनवरत जारी रहेगा l अखंड हरि कीर्तन क़े अध्यक्ष पूनमचंद व्यास ने बताया कि यह कीर्तन शारदीय नवरात्रा में 81 वर्ष पूर्व हमारे पूर्वजों द्वारा शुरु किया गया जो अनवरत इस साल तक जारी है l समिति क़े प्रवक्ता और बीकानेर सेवा योजना क़े अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि कीर्तन में अच्छी संख्या में महिलाये पुरुष और बच्चे कीर्तन करने क़े लिये अलग अलग पारियों में आते है और दो दो घण्टे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे l हरे कृष्णा हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा हरे हरे का जाप संगीत मय अपने अपने सुरों और राग में करते है l

कीर्तन क़े सचिव खुशाल व्यास ने बताया कि प्रारम्भ में इस कीर्तन का संचालन भाईया महाराज जोशी किया करते थे फिर बहुत वर्षो तक सत्यनारायण जी व्यास (मुनीम जी ) और विश्वनाथ महाराज ने संचालन की कमान संभाली और वर्तमान पीढ़ी उन्ही का अनुसरण करते हुवे इस परम्परा को निभा रहे है l


Share This News