IMG 20250924 WA0001 श्रीकरणी माता मंदिर तिलकनगर में इस बार 11 वां आयोजन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मां करणी का हर साल की भांति इस बार भी दिनांक 26 सितंबर 2025 को 11 वां आयोजन मां करणी युवामंडल नये करणी माता मंदिर तिलकनगर में होने जा रहा है। जिसमें राजस्थान के जाने माने गायक कलाकर अपनी मधुर वाणी में चिरजाओं की प्रस्तुति देंगे जो इस प्रकार है। श्री शंकर दान बीठू, जोधपुर श्री मदन दान देपावत, देशनोक। श्री श्रेणीदान जैसलमेर श्री रत्नदान जी बाड़मेर।श्री देवकिशन राणा बीकानेर श्री ओंकार सिंह देपावत देशनोक श्री शंकर दान सांदू बीकानेर
मंच संचालन कवि श्री छैलू चारण छैल, नाथूसर। श्री मां करणी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीगिरिराज सिंह चारण ने बताया कि इस बार का ये 11वां आयोजन होने जा रहा है। हमारी जो संस्कृति रीति रिवाज सभ्यता के साथ चिरजाओं का पारंपरिक गायन जो डिंगल शैली में है , अब कहीं न कहीं लुप्त होती जा रही है जिनको जीवित रखने के लिए पारंपरिक आयोजन आवश्यक हैं। आजकल फिल्मी धुनों पर गानों पर नाचकूद जागरणों में ज्यादा होने लग गए है ये धीरे धीर नई पीढ़ी को समझ में भी कम आ रही है । इस लिए हमारा छोटा सा प्रयास रहता है


Share This News