





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में इन दिनों रामलीला के आयोजन चल रहे है। श्री राम कला मंदिर संस्थान व रोटरी क्लब रॉयल्स बीकानेर द्वारा नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में अनेक प्रसंगों का मंचन हुआ। राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध के अलावा मारिच, सुबहु बाल राम लक्ष्मण की किरदार का दृश्य दिखाया गया। संस्थान के अध्यक्ष गिरीराज जोशी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश जी शर्मा राम जी व्यास बेसिक कॉलेज संचालक ने शुभारंभ किया संस्थान के उपाध्यक्ष मदन गोपाल आचार्य ने बताया कि अनेक कलाकारों ने भूमिका निभाई। इनमें दशरथ मक्खन जोशी, दोहा मुनिवर, कौशल्या गोपाल पुरोहित केकई प्रशांत आचार्य सुमित्रा सिद्धार्थ भादाणी, विश्वामित्र कैलाश भादाणी, गुरु वशिष्ठ मनोज भादाणी, अग्नि देव बाल कलाकार शिवराज जोशी, बाल राम हर्षवर्धन मारु
लक्ष्मण कर्णवीर मारू आदि ने भूमिका निभाई।
मारिच राजा भादाणी, सुबाहु तरुण, चाची तड़का अभिराम दत गौड़ आदि ने प्रभावी भूमिका निभाई।




