ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250923 WA0030 11 महिला गायक कलाकारों का हुआ सम्मान  Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर ये शाम मस्तानी म्यूजिकल ग्रुप फाउण्डेशन रजि. जयपुर द्वारा आयोजित एक शाम मां करणी के नाम गीत संगीत सम्मान समारोह में बीकानेर की 11 महिला कलाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम प्रायोजक सुनील दत्त नागल एवं कार्यक्रम आयोजक किसन जोशी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि शारदीय नवरात्रा के उपलक्ष्य में तथा शिक्षिका भगवती नागल एवं समाजसेवी सुमित्रा जोशी की स्मृति में शारदीय नवरात्रि के प्रथम नवरात्रा पर महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडोटोरियम हॉल में आयोजित एक शाम मां करणी के नाम गीत संगीत कार्यक्रम में बीकानेर शहर की 11 महिला गायक कलाकारों जिनमें सुमन पंवार, दीपिका प्रजापत, निहारिका गर्ग, मनस्वी चांवरिया, वीणा ओझा, योगिता भाटी, खनक देवड़ा, राधिका शर्मा , मंजू गोस्वामी, राखी बारसा सहित आदि का सम्मान हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, कार्यक्रम के विशेष मेहमान हाजी मकसूद अहमद, विशिष्ट अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एनडी रंगा, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, प्पिंकी जोशी, श्रीमती शांति देवी चौहानअनिल पाहुजा, नारायण बिहाणी, राजेन्द्र बोथरा कवि शिव दाधीच, समाजसेवी रामकिशन महाराज कोलासर वाले, सैय्यद अख्तर ,
आदि के द्वारा संस्था का मोमेंटो, माता राणी का दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया।

 इस अवसर पर  नारायण बिहाणी, राजेन्द्र बोथरा,  सुनील दत्त नागल, रामकिशोर यादव, कमलकांत सोनी, राधेश्याम ओझा , भैरू चांवरिया, दिनेश दिवाकर, कुमार महेश,सुमन पंवार, दिपीका प्रजापत, मनस्वी चांवरिया, योगिता भाटी, ने तनिहारिका गर्ग , राधिका शर्मा  सुरेश मदान, सुनील शादी, हेमंत पुरोहित , नवीन गोस्वामी ,सहित आदि कलाकारों ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम मंच संचालन कमलकांत सोनी ने किया।


Share This News