





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में जयपुर-जोधपुर बाईपास सड़क पर रिड़मलसर के पास शाम दर्दनाक हादसा होने से तीन जनोँ की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक और वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद खिदमतगार खादिम सोसायटी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शवों को अस्पताल पहुंचाया।




