ताजा खबरे
गर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन किया
IMG 20250922 WA0030 scaled दिवाली से पहले ठीक होंगी शहर की सभी सड़कें -जिला कलेक्टर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जिला कलेक्टर ने सड़कों को जल्द ठीक करने को लेकर निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की ली समन्वय बैठकशहर की सभी टूटी सड़कों का संबंधित विभाग क्वालिटी के साथ जल्द करें निर्माण- जिला कलेक्टर30 करोड़ की लागत से शहर की 138 सड़कों के कार्य करेगा पीडब्ल्यूडी..बीडीए 25 करोड़ की लागत से बना रहा शहर की अन्य मुख्य सड़कें

निगम 23 करोड़ की लागत से कर रहा है 70 सड़कों के कार्य

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शहर की सभी टूटी सड़कों के जल्द निर्माण को लेकर सोमवार देर शाम कलेक्टर निवास पर निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की समन्वय बैठक ली। बैठक में जिला कलेक्टर ने निगम, बीडीए और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाने वाली एक-एक सड़क पर चर्चा करते हुए उनके क्वालिटी के साथ जल्द निर्माण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही जिला कलेक्टर ने शहर की सभी सड़कों पर लाइनिंग करने, रोड़ किनारे लगे पेड़ जो सड़क पर आवागमन, लाइट और साइनेज बोर्ड को बाधित कर रहे हैं की ट्रीमिंग करने करने, ट्रैफिक लाइटों को ठीक करने के निर्देश भी दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि वे सात दिन बाद 29 सितंबर को सड़कों का निरीक्षण भी करेंगी।

जिला कलेक्टर ने कहा कि जिन सड़कों को पीडल्यूडी बना रहा है। अगर उन स्थानों पर जल भराव होता है तो इसकी जानकारी नगर निगम को आवश्यक रूप से दें ताकि निगम उन स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बना दे। जिला कलेक्टर ने दिवाली से पहले आवश्यकता अनुसार सड़कों पर स्ट्रीट लाइट भी लगाने के निर्देश निगम को दिए। जिला कलेक्टर ने सड़क किनारे लगे विलायती बबूल हटाने को लेकर निगम और बीडीए को निर्देशित किया।

30 करोड़ की लागत से शहर की 138 विभिन्न सड़कों के कार्य करेगा पीडब्ल्यूडी
बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता श्री विमल गहलोत ने बताया कि बजट घोषणा अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 15-15 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों के अंतर्गत पीडब्ल्यूडी 30 करोड़ की लागत से शहर की 138 का विभिन्न निर्माण करवाएगा। जिनकी कुल लंबाई 69 किलोमीटर है। इनमें से अधिकांश सड़कें नई और पुनर्निमाण वाली हैं। जिला कलेक्टर ने सभी सड़कों की समीक्षा करते कुछ सड़कों के प्रस्ताव को लेकर दोबारा विजिट करने के निर्देश दिए।

बीडीए 25 करोड़ की लागत से बना रहा शहर की मुख्य सड़कें
बैठक में बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता ने बताया कि बीडीए 25 करोड़ की लागत से जोड़बीड़, व्यास कॉलोनी, सादुलगंज, करणी नगर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, गंगाशहर, भीनासर समेत अन्य इलाकों में सड़क का निर्माण करवा रहा है। व्यास कॉलोनी में डब्ल्यूआरएम का कार्य शुरू हो गया है। आगामी तीन-चार दिनों में सभी सड़कों का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

निगम 23 करोड़ की लागत से कर रहा है 70 सड़कों के कार्य
निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष ने बताया कि नगर निगम करीब 23 करोड़ की लागत से शहर की 70 विभिन्न सड़कों के कार्य कर रहा है। जिनमें से 30 सड़कों के कार्य पूर्ण हो चुके, 28 सड़कों के कार्य चल रहे हैं और बची हुई सड़कों के कार्य भी जल्द शुरू कर दिवाली से पहले पूर्ण कर दिए जाएंगे। 70 सड़कों में सड़कों के नए निर्माण के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्द्धार व पेचवर्क का कार्य शामिल है।

बैठक में निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री ललित ओझा, अधिशाषी अभियंता श्रीमती वंदना शर्मा व श्री नवीन मीणा, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता श्री विमल गहलोत, सहायक अभियंता श्री विक्रम बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता श्री अमन शर्मा उपस्थित रहे।


Share This News