IMG 20241023 101608 1 बजरी खान में युवक की दबने से मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में बजरी की खान में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के कोलायत निवासी रिश्तेदार जिंदा देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक रविन्द्र खान पर ड्यूटी के दौरान निगरानी कर रहा था। 21 सितंबर की अलसुबह जब नत्थुराम मौके पर पहुंचा तो रविन्द्र अपनी जगह पर नहीं मिला। खोजबीन करने पर वह बजरी के नीचे दबा हुआ मिला। तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News