ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20250921 WA0019 गायत्री परिवार में हुए श्राद्ध तर्पण व पिंडदान Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ पुरानी गिन्नानी बीकानेर पर सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के निमित्त श्रद्धालु भाई बहनों द्वारा सामुहिक रुप से श्राद्ध, तर्पण, पिण्डदान तथा यज्ञ किया गया। गायत्री परिवार ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि रविवार को सर्वपितृ अमावस्या पर श्रद्धालु भाई बहनों द्वारा श्राद्ध, तर्पण, पिण्डदान किया गया। यज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, सूर्य गायत्री, यम गायत्री द्वारा समस्त पितरों के निमित्त विशेष आहुतियां प्रदान की गई।

श्रद्धालु भाई बहनों द्वारा संकल्प लिये गये कि अपने पूर्वजों के प्रति सदैव अटूट श्रद्धा बनी रहें एवं हमारे घर परिवार समाज के वयोवृद्धों का आदर सम्मान सदैव करतें रहेंगें तथा पूर्वजों के निमित्त घर पर एवं आसपास क्षेत्र में पेड़ पौधे लगाने के साथ ही शहर को भी स्वच्छ रखनें के संकल्प लिये गये।

गायत्री शक्तिपीठ देवालय प्रबंध समिति संयोजक प्रवीण तंवर द्वारा देवमंच पर पूजन अर्चन सम्पन्न किया गया। वहीं करणीदान चौधरी द्वारा श्राद्ध तर्पण एवं पिण्डदान का महत्व सारगर्भिता के साथ बताया गया।


गायत्री परिवार ट्रस्टी राधेश्याम नामा व रामकुमार चौहान द्वारा आभार व्यक्त के साथ नवरात्रि पर्व पर प्रतिदिन चलने वाले यज्ञ एवं अखण्ड जप हेतु गायत्री शक्तिपीठ पर समस्त भाई बहनों को सादर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सतीश तंवर, हरि सिंह गौड़, सरला चौधरी, शोभा सारस्वत, पिंकी चौहान, मंजू तंवर ने सहयोग प्रदान किया।


Share This News